Posts

Showing posts from October, 2020

बालकविता :: देश के हीरो

Image
आओ बच्चो तुम्हे बताये देश का हीरो कौन है ? इस मिट्टी पे जो मर मिट जाये वही देश का हीरो है वन्देमातरम वन्देमातरम ये है अपने वीर सिपाही नाज़ इन्हें तिरंगे पे इसने सारा जीवन काटा सीमाओं के पहरे पे दुश्मनो ने जब भी ललकारा एक एक को चुन चुन कर मारा तिरंगे का नशा इनके सिर चढ़कर बोला है इस मिट्टी पे जो मर मिट जाये वही देश का हीरो है वन्देमातरम वन्देमातरम बाढ़ आये तूफान आये कूद पड़े सिपाहियों की टोलियां हर खतरे को लांघते पत्थर जंगल काटते एक एक की जान बचाये सिपाहियों के हौसले इनके रग रग मे बसी है कुर्बानी की बोलियां इस मिट्टी पे जो मर मिट जाये वही देश का हीरो है वन्देमातरम वन्देमातरम सीमाओं पर बंदूको से लड़ती आधुनिक भारत की बेटियां अभिनन्दन ने दुश्मन के घर मे घुसकर F16 को मार गिराया था देश का हर सिपाही बोला इंकलाब की बोलियां इस मिट्टी पे जो मर मिट जाये वही देश का हीरो है वन्देमातरम वन्देमातरम आओ बच्चो तुम्हे बताये देश का हीरो कौन है ? इस मिट्टी पे जो मर मिट जाये वही देश का हीरो है वन्देमातरम वन्देमातरम

मेरा मन

Image
मेरा मन न जाने क्यों? पवन संग उड़ना चाहे घटाओं संग बरसना चाहे कोयल संग कूकना चाहे फूलो संग महकना चाहे मेरा मन न जाने क्यों? आसमानों पर घर बनाऊ चांद तारों संग टिमटिमाऊ सुबह की बेला जब आए सूरज संग किरणें फैलाऊ आशाओं के फूल खिलाए मेरा मन न जाने क्यों? धरा ओढ़े धानी चुनरिया मेरा मन हो जाए बावरिया मिट्टी की सोंधी खुशबू आए मन का आंगन पुलकित हो जाए मधुर वाणी से अमृत बरसाए मेरा मन न जाने क्यों?