Posts

Showing posts from September, 2022

सरसी छंद - गणेश वंदना

Image
गणपति एकदंत लम्बोदर,घट-घट बसे गणेश। सभी करें आपकी उपासना,घर मे करो प्रवेश।। सिद्धविनायक शुभफलदायक,करते पूरन काम। प्रथम पूज्य गौरी नंदन को, भक्त करे प्रणाम।। विध्नविनाशक मंगलकर्ता ,दूर करें सब क्लेश। बाल विनायक मूषक वाहन,रहे न कोई द्वेष।। रिद्धि सिद्धि के संग विराजे,देते विद्या ज्ञान। छंदाचार्य अरु संगीतकार,करे आपका ध्यान।। मोदक लड्डू अति प्रिय गणेश,मेवा दुर्वा साथ। चरण सुमन मम अर्पित करते,रखें शीश पर हाथ।। शुभ लाभ के संग पधारो,हे शिव लाल गणेश। सफल करें जीवन विवेक का,गजनायक विध्नेश।।

नियत में खोट

Image
अच्छा हुआ ईश्वर ने जो, पर नही दिया मनुज को। देकर देख ली सकल भूमि, क्या से क्या बना दिया धरा को।। उदर की भूख इतनी बड़ी कि, कम पड़ रही सकल भूमि भी। प्रभु से करता नित्य शिकायत, क्यों नही दिया पर मनुज को? जो पर होते मेरे पास, काट - छाॅ॑ट देते नभ। गगन भी बाॅ॑ट देते हम, जैसे बाॅ॑टते जाती धर्म।। सभी जानते है धरती का, एक तिहाई जल धरा पर। फिर भी आज का मनुज, तरस रहा है बूंद - बूंद को।। मनुष्य को छोड़कर, जितने भी प्राणी है धरा पर। करते सृष्टि संचालन कार्य,पर मनुज हर क्षण पहुंचा रहा चोट, इसकी नियत में है खोट।।