मेरा मन



मेरा मन न जाने क्यों?
पवन संग उड़ना चाहे
घटाओं संग बरसना चाहे
कोयल संग कूकना चाहे
फूलो संग महकना चाहे
मेरा मन न जाने क्यों?

आसमानों पर घर बनाऊ
चांद तारों संग टिमटिमाऊ
सुबह की बेला जब आए
सूरज संग किरणें फैलाऊ
आशाओं के फूल खिलाए
मेरा मन न जाने क्यों?

धरा ओढ़े धानी चुनरिया
मेरा मन हो जाए बावरिया
मिट्टी की सोंधी खुशबू आए
मन का आंगन पुलकित हो जाए
मधुर वाणी से अमृत बरसाए
मेरा मन न जाने क्यों?

Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद