मुझे आसमां छूने दो


मुझे आसमां छूने दो
मेरे अरमानों को उड़ने दो
मैं कोई पक्षी नही
जो मेरे पर कतर दो
मुझे आसमां छूने दो।।

तुम्हारी तरह मेरे अंदर भी
मेरा मन मेरी आत्मा है
मेरी सांसें चलती है
मुझसे कुछ कहती है
मुझे आसमां छूने दो।।

तुम्हारा कोई हक नही बनता
मुझे जन्म से पहले ही मार दो
बंधनों के नाम पर
मुझे बेड़ियों में बांध दो
मुझे आसमां छूने दो।।

तुम भी इस जग मे आए हो
मैं भी इस जग मे आई हूं
तुम अपने काम करो
मुझे मेरे काम करने दो
मुझे आसमां छूने दो।।

मैं सागर का वो किनारा हूं
जिसका कोई अंत नही है
मेरे बिना तुम भी अधूरे
तुम्हारे बिना मैं भी अधूरी
मुझे आसमां छूने दो।।


Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद