विधालय



मै ऐसा विधालय बनाऊंगी
बाबा रामदेव को बुलाऊंगी
योग का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे हष्ट-पुष्ट हो जाएंगे
भारत को रोग मुक्त बनाएंगे//1

मै ऐसा विधालय बनाऊंगी
श्री रविशंकर को बुलाऊंगी
सभ्यता संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे संस्कारशील हो जाएंगे
भारत की असली पहचान कराएंगे//2

मै ऐसा विधालय बनाऊंगी
इसरो के वैज्ञानिक को बुलाऊंगी
विज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे मिसाइल मैन बन जाएंगे
भारत मिसाइल का देश कहलाएगा//3

मै ऐसा विधालय बनाऊंगी
सचिन धौनी को बुलाऊंगी
क्रिकेट का खेल सिखाएंगे
बच्चे चौंके छक्के लगाएंगे
भारत को विश्व कप दिलाएंगे//4

मै ऐसा विधालय बनाऊंगी
मोदी जी को बुलाऊंगी
गरिबी मे काबिलियत का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे होनहार हो जाएंगे
भारत को बुलंदी पर पहुंचाएंगे//5


Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद