गुरु ज्ञान का सागर


गुरु पूर्णिमा पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻💐💐

नही मिलता गुरु बिन ज्ञान,
गुरु फैलाता ज्ञान का प्रकाश।
बच्चों का मन कच्ची माटी समान,
कुम्हार बन गुरू देता नया आकार।।

जैसे बिन दीपक मन्दिर सूना,
वैसे बिन गुरु जीवन में अंधेरा।
जैसे बिन चाक श्यामपट्ट काला,
वैसे बिन गुरु जीवन मे निराशा।।

पंख फैलाकर उड़ना सिखाता,
नभ को चूमकर जमीं पर आना।
और सिखाता विनम्रता का पाठ,
मन में ना लाना कभी अभिमान।।

बड़ों की सेवा ,करो सत्कार,
तभी होगा जीवन का उद्धार।
सत्य अहिंसा पथ पर चलकर,
बनाओ अपना जीवन महान।।

गुरु ज्ञान का सागर,
भर देता ज्ञान का गागर।
गुरु का करो सम्मान,
गुरु से मिलती पहचान।।


Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद