चौका बर्तन


क्यों रहुं मैं सीमित?
सिर्फ चौका बर्तन तक।
नही है छोटा मेरा दायरा,
नही है छोटा मेरा व्यक्तित्व।1।

कब मना किया मैंने?
नही करुंगी मैं चौका बर्तन।
कर सकती हूं बहुत कुछ,
निपटा कर मैं चौका बर्तन।2।

पहले मुझको समझो,
थोड़ा मुझको समय दो।
बदलो अपनी मानसिकता,
नही है सब कुछ चौका बर्तन।3।

चौका बर्तन !!चौका बर्तन,
नही है यह सारा दिन का काम।
क्यों घसीटते हो मुझको?
सारा दिन ही करूं मैं काम।4।

पढ़ी लिखी हूं काबिल हूं,
बांट रखा है सभी को समय मे।
कौन सा काम है कब करना?
चौका बर्तन बोझ नही है मेरे लिए।5।

मत फेरों पानी,
मेरी उम्मीदों पर।
आई हूं तुम्हारे घर,
मैं भी कुछ सोच कर।6।

ठीक है मत करो मेरी मदद,
पर खुद की कर सकते हो मदद।
ले लो खुद से एक गिलास पानी,
जब थक के बैठी हूं करके चौका बर्तन।7।

बनानी है मुझे भी अपनी पहचान,
चमकाना है मुझे भी अपना वर्तमान।
निभानी है घर परिवार की जिम्मेदारियां,
अपने लिए करने दो मुझको भी तैयारियां।8।



Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद