मुस्कान



जिन्दगी जीने के लिए,
जीवन को सरल बनाना जरूरी है।
जीवन सरल - सुगम बने,
उसके लिए मुस्कुराना जरुरी है।।

भले ही पंथ,
कंटक से भरा हो।
हदय घावो से छलनी हो,
मुस्कुराते हुए जीवन जीना जरूरी है।।

एक मुस्कान हजार,
बिमारियों की दवा है।
ऐसी दवाई को,
हदय से लगाना जरूरी है।।

जिसके पास हो यह हुनर,
वह होता है सबका खास।
उसकी एक छवि पाने को,
हर कोई रहता है बेकरार।।



Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद