रिश्तों मे गांठ



जब स्वार्थ लोभ का पर्दा,
आंखों पर पड़ गया हो।
जब अहंकार का दानव,
हदय मे घुस गया हो।।

जब खास उद्देश्य से बोले,
मधुर - मधुर वचन वो।
जब हर कार्य के पीछे,
अपना ही मकसद साधे वो।।

जब करें दिखावा अपने पन का,
शब्दो के जाल नित बुने वो।
जब  स्वयं  को  श्रेष्ठ,
दूजे को निरिह समझे वो।।

जब कटु वचनो से,
मन घायल करें वो।
जब तेरा - मेरा का,
ही राग अलापे वो।।

तब....
तब टूट जाता है,
सब्र का बांध।
और पड़ जाती है,
रिश्तों मे गांठ।।


Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद