तिरंगा न झुकने देंगे


वतन की माटी को माथे तिलक लगाकर।
मां तेरे चरणों की सौगंध खाते हैं हम।।

सिर कटा देंगे पर तिरंगा न कभी झुकने देंगे।
दुश्मनों के होश उड़ा देंगे तेरी आबरू न लुटने देंगे।।

हम हैं वीर सिपाही शान से तिरंगा लहराएगे।
भारत की आजादी की चमक धुमिल न होने देंगे।।

महापुरुषों के बलिदान को जाया न होने देंगे।
कतरा कतरा लहु का देश पर कुर्बान कर देंगे।।

मरेंगे देश के लिए जिएंगे देश के लिए।
देश के गद्देदारो को तार तार कर देंगे।।

मेरा देश सोने की चिड़िया बन जाए।
देश भक्तो की फौज खड़ी कर देंगे।।

वन्देमातरम जय हिन्द के नारो से मेरा देश गूंजे।
मेरे देश का तिरंगा युगो युगो तक लहराए।।


Comments

Popular posts from this blog

रानी पद्मावती का जौहर

मौन रहकर आगे बढ़ना सीखा

चकोर का संकल्प: चांद